Prayagraj News: शातिरों ने महिला के खातों से उड़ाए 64.46 लाख रुपये
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: विनायक एसएस साईं दर्शन अपार्टमेंट सिविल लाइंस निवासी 69 वर्षीय महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने मोबाइल हैक कर महिला के तीन बैंक खातों से 64 लाख 46 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, स्टेटमेंट की जांच में एक्सिस बैंक खाते से 2023-24 के बीच 28 लाख 38 हजार, इंडियन बैंक खाते से 2024-25 के बीच 26 लाख 17 हजार और एसबीआई खाते से 2024-25 के बीच 9 लाख 90 हजार रुपये निकाले गए। आरोप है कि रुपये एटीएम, आरटीजीएस, आईएमपीएस और एनईएफटी के जरिए निकाले या भेजे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.