प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: साइबर शातिर आए दिन लोगों को नए-नए तरीके से ठगी का शिकार बना रहे हैं। केवाईसी अपडेट, लिंक भेजकर, रिश्तेदार बताकर, एप डाउनलोड कराकर, इनाम जीतने का झांसा देकर, डिजिटल अरेस्ट कर सहित अन्य तरीके से लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। खुल्दाबाद के हिम्मतगंज निवासी अमित कुमार केसरवानी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 1.38 लाख रुपये पार कर दिए। अमित का कहना है कि करीब चार साल से मोबाइल में मोबिक्विक एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। 12 अगस्त की दोपहर अचानक उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे। कुछ देर बाद वह बैंक पहुंचे, तो खाते से 39 हजार और 99 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। खुल्दाबाद पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्त...