प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: शहर के 17 फीडर रविवार को कुछ देर के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान 220 केवी कैंट उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होगा। इसके लिए सुबह साढ़े नौ बजे से पौने 12 बजे तक ब्लॉक लेकर काम होगा। इसके कारण कानपुर रोड, कसारी मसारी, ट्रिपलआईटी, एनसीआर, केंद्रांचल, खुशरोबाग, डीएसए, बमरौली, झलवा,हाईकोर्ट, सिविल लाइंस, करेली और नीवां फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि बिजली विभाग ने इस दौरान दूसरे फीडर से बिजली सप्लाई देने का इंतजाम किया है। वहीं, सिविल लाइंस में मरम्मत कार्य के कारण रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नवाब युसूफ रोड, कान्हा श्याम, इंदिरा भवन, रोडवेज और हाईकोर्ट पानी टंकी तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...