Prayagraj News: शहर के बजाय विस्तारित क्षेत्र में बनेगी कर्मचारियों की कॉलोनी
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब शहर के बजाय विस्तारित क्षेत्रों में कर्मचारियों की कॉलोनी विकसित करने की तैयारी है। इसके तहत नैनी और झूंसी में करीब 1200 नए सरकारी फ्लैट बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया है। अधिकारियों ने विस्तारित क्षेत्र में उपलब्ध खाली सरकारी भूखंडों की सूची भी संबंधित विभागों से मांगी है। जमीन चिह्नित होने के बाद कॉलोनी के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शहरी क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास की उपलब्धता सीमित है। बड़ी संख्या में कर्मचारी किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। कई कर्मचारियों ने सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी है। कर्मचारियों से मिले मांगपत्रों के आधार पर ही प्रशासन ने नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.