प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने भोजपुर, बिहार निवासी मन्नी कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से मिले बैग में 15 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जीआरपी ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...