प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज व्यापार मंडल ने संगठन के सदस्य एवं भाजपा नेता रविन्द्र जायसवाल की गाड़ी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह घटना केवल एक व्यापारी पर हमला नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला गंभीर मामला है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी उपद्रवी और असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि वह अपने प्रत्येक सदस्य के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- सड़कों पर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार...