प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: जॉनसेनगंज व्यावसायिक संगठन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए गुरुवार को पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया। व्यापारियों ने एसीपी सिटी निकिता श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह और घंटाघर चौकी प्रभारी अनूप वर्मा से भेंट कर आभार जताया। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के प्रयासों से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है। इससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है और व्यापार में भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान अध्यक्ष अनूप केसरवानी, प्रयाग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह, युवा प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री शुभम केसरवानी, पल्लवी अरोड़ा, रोहित अरोड़ा, विवेक शर्मा, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अकरम, म...