Prayagraj News: व्यापारी 20 अक्तूबर को करेंगे शस्त्र पूजन
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि मंगलवार 20 अक्तूबर को शस्त्र पूजन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में व्यापारी एवं उद्योगपति सहभाग करेंगे। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया। संगठन ने चौकी कमेटियों एवं रामलीला कमेटियों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों में केवल धार्मिक प्रसंगों से संबंधित झांकियां निकाली जाएं। राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती जैसे पूजनीय धार्मिक पात्रों के नाम पर अश्लील नृत्य, अश्लील गाने और द्विअर्थी संवादों वाली चौकियों एवं जागरण की झांकियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन नगर उपाध्यक्ष ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.