प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: श्री कटरा व्यापार मंडल प्रयागराज और उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ऑनलाइन फुटकर कारोबार और यूपीआई पर एमडीआर चार्ज शून्य करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। श्री कटरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मानव शृंखला बनाई। व्यापारियों ने ऑनलाइन फुटकर कारोबार बंद करने और यूपीआई एमडीआर शून्य करने की मांग वाली तख्तियां लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारी एकता जिंदाबाद और यूपीआई एमडीआर शून्य करो के नारे लगाए गए। संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापार मंडल के विशाल वर्मा ने कहा कि यूपीआई पर एमडीआर पूरी तरह शून्य किया जाए। यह भी पढ़ें- Etah News: एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, नहीं लि...