प्रयागराज, जुलाई 27 -- Prayagraj News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारी उत्पीड़न की शिकायतों पर सरकार गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और व्यापारियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वह सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार में व्यापारी एकता समिति की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने की। उन्होंने पतंग व्यापारियों और फुटपाथ व्यापारियों की समस्याओं के साथ जीएसटी, ऑनलाइन कारोबार से बढ़ती प्रतिस्पर्धा तथा आरटीओ की ओर से छोटे व्यावसायिक ...