प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संत-अधिवक्ता संवाद आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान के तहत जनजागरण, हस्ताक्षर और जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक माध्यम से जनसमर्थन जुटाना है। अभियान के तहत गोहत्या बंद कराने के लिए वोट फॉर गौ माता डिजिटल अभियान की शुरूआत की गयी। इस मौके पर न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, संत अच्युतानंद सरस्वती, गोपेश बाबा, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय, महासचिव संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकुल पांडेय, पूर्व जिला बार अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...