प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता के मतदान का अधिकार छीनने का आरोप लगाया। रविवार को शंकरलाल मेमोरियल सभागार में प्रयागराज जोन की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हों।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर राहुल गांधी निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी ने प्रयागराज जोन से 10 हजार से अधिक पार्टीजनों के रैली में शामिल होने का दावा किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वोट चोरी के कई तरीके, यूपी में स...