प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: आर्य समाज कटरा प्रयाग वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान मंजू धवन और सुनील धवन के आतिथ्य में पं. राम बहादुर शास्त्री ने यज्ञ, हवन-पूजन कराया। राम मगन आर्य ने भजन की प्रस्तुति की। स्वामी दीनानाथ सरस्वती ने कहा कि लोगों को वेद का अध्ययन करना चाहिए। वेदाध्ययन आर्य समाज का निमय है। आर्य समाज के प्रधान सद्गगुरु प्रसाद ने महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। आभार ज्ञापन मंत्री रामकुमार कबीर ने किया। सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, नागेंद्र, पं. संतोष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वैदिक विधान के साथ वेद प्रचार सप्ताह सप्ताह शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...