प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आपराधिक न्याय प्रणाली में विधि विज्ञान का महत्व बहुत बढ़ गया। साक्ष्य संकलन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वैज्ञानिक विवेचना के बिना न्याय संभव नहीं। इस स्थिति में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि लोक अभियोजकों को मेडिको लीगल की अच्छी समझ हो, तभी वह लोगों को न्याय दिलाने में अदालतों का सहयोग कर सकेंगे। न्यायमूर्ति देशवाल ने यह बातें शनिवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित मेडिको लीगल रिफ्रेशर वर्कशॉप के उद्घाटन अवसर पर कहीं। वर्कशॉप का आयोजन हाईकोर्ट के लोक अभियोजकों के लिए किया गया था। न्यायमूर्ति देशवाल ने कहा कि सरकारी वकीलों की सहायता के बिना किसी भी न्यायधीश को सही तरीके से न्याय करने में मुश्किल आएगी। वादकारी...