Prayagraj News: वेलीडेशन एक्ट के खिलाफ एकजुट हों पेंशनर
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, रामबाग की मासिक बैठक शुक्रवार को रामबाग स्टेशन स्थित मंदिर के पीछे हॉल में हुई। अध्यक्ष राजेश यादव ने वेलीडेशन एक्ट को पेंशनरों के हित के खिलाफ बताते हुए राज्य और केंद्र के सभी पेंशनर से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने आठवें वेतन आयोग को एक जनवरी 2026 से लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और डीए-डीआर की अगली किस्त शीघ्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 69 लाख से अधिक पेंशनर सरकार के खिलाफ मतदान करने को बाध्य होंगे। आरएन तिवारी ने 50 प्रतिशत डीए-डीआर को वेतन-पेंशन में विलय करने की वकालत की। संचालन कर रहे डीएन पांडेय ने युवाओं को स्थायी रोजगार देने और निजीकरण बंद करने की मांग उठाई। बैठक में एसोसिएशन की पत्रिका का ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.