Prayagraj News: वृद्धाश्रम के सात बुजुर्गों का मोतियाबिंद ऑपरेशन
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वरिष्ठ नागरिक पखवारे के तहत बुधवार को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर लगाया गया। चाका सीएचसी के चिकित्सकों ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। सात बुजुर्गों का सीएचसी चाका में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। एसोसिएशन की ओर से फल और चॉकलेट भी बांटे गए। शाम को भजन संध्या आयोजित की गई। महामंत्री डॉ. वीके श्रीवास्तव ने वृद्धाश्रम को कविता का फ्रेम भेंट किया। अध्यक्ष एवं पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने बुजुर्गों की सेवा और सम्मान को ईश्वर की सेवा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.