प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: राहुल गांधी के प्रवास के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। शनिवार शाम पौने सात बजे के बाद जब राहुल गांधी की गाड़ी आनंद भवन से निकलकर केपी कॉलेज मैदान की ओर बढ़ी तो विहिप और बजरंग दल के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गाड़ी के पास आकर विरोध जताने लगे। सनातन और संतों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और काला कपड़ा दिखाने की कोशिश की। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे इंडियन प्रेस चौराहे पर ही विरोध की योजना की थी, लेकिन राहुल गांधी के तय समय से पहले ही पहुंचने के कारण आनंद भवन के सामने विरोध करने पहुंच गए। यह भी पढ़ें- 'कब आओगे राहुल तुम्हे झारखंड बुलाता है' छात्रों से संवाद से पहले प्रयागराज में पोस्टर वार ...