प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए प्रयागराज छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश पांडेय ने बुधवार को उड़ान स्पेशल स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान श्रवण बाधित विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट एवं हियरिंग एड वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा किसी भी दृष्टि से कम नहीं होती, उन्हें केवल उचित संसाधन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विशेष बच्चों की मुस्कान बनी प्रेरणा, सीईओ ने बांटी शिक्षा की सौगात उन्होंने विश्वास व्यक्...