प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: संगम क्षेत्र में कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन और छावनी परिषद की संयुक्त टीम ने गुरुवार को संगम क्षेत्र के त्रिवेणी मार्ग पर अवैध रूप से निर्मित एक मकान को ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण तोड़ने गई प्रशासन और छावनी परिषद की संयुक्त टीम का मौके पर विरोध हुआ। अवैध तरीके से बनाए गए मकान में रहने वाले ने विरोध शुरू किया तो उसके समर्थन में कई लोग आ गए। कुछ देर कहासुनी होती रही। इसके बाद पुलिस ने 200 वर्ग मीटर में बना मकान खाली करने के लिए दबाव बनाया तो विरोध शांत हुआ। मकान को पूरी तरह खाली कराने के बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले एक झोपड़ी बनाई गई थी। उसके बाद पक्के कमरे बनने लगे। पहले भी मकान को तोड़ने की कोशिश की गई तो मामला न्यायालय में चला गया। न्यायालय से आदेश ज...