Prayagraj News: विधि विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक बदले, सिद्धार्थ को अतिरिक्त जिम्मेदारी
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) के वित्त नियंत्रक बदल दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने विश्वविद्यालय में तैनात वित्त नियंत्रक रवीन्द्र सिंह आर्य को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग में वापस भेजने का आदेश जारी किया है। उनकी जगह प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी को विधि विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के वित्त (सेवाएं) अनुभाग-2 की ओर से 15 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार रवीन्द्र सिंह आर्य को अपर निदेशक, शिविर कार्यालय कोषागार निदेशालय, प्रयागराज से संबद्ध किया गया है। संबद्धता अवधि में उनका वेतन कोषागार निदेशालय, लखनऊ से मिलेगा। वहीं, सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी को निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.