प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: स्टूडेंट्स एसोसिएशन प्रयागराज की ओर से रविवार को नवप्रवेशित एलएलबी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था और विधि व्यवसाय की जिम्मेदारियों से परिचित कराया। साथ ही न्याय की स्थापना में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी और कार्तिकेय सरन, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सतेंद्र त्रिपाठी, एडीजी जोन प्रयागराज के पुलिस उपाधीक्षक संदीप वर्मा और लेखक रितेश राजवाड़ा मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान और न्यायालय में मिलने वाले व्यावहार...