प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय बीएएलएलबी की छात्रा से दिनदहाड़े रास्ते में छेड़खानी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मोहम्मद अमान को बुधवार को बैंक रोड से गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, बीएएलएलबी की छात्रा 30 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे कक्षा समाप्त होने के बाद पैदल छात्रावास जा रही थी। बैंक रोड से कारपेंट्री चौराहे की ओर जाते समय राजर्षि टंडन सेवा केंद्र के पास बिना नंबर प्लेट स्कूटी सवार युवक पीछे से आया। युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणी की। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपित की पहचान मोहम्मद अमान निवासी बैंक रोड के रूप में पहचान हुई। पुलिस टीम ने बुधवार को...