प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम में वर्ष 2023 से खरीदे गए विद्युत उपकरणों के खराब होने की शिकायतों को लेकर जांच समिति गठित की जाएगी। नगर निगम सदन की बैठक में कई पार्षदों ने उपकरणों के खराब होने का मुद्दा उठाया। इसके बाद सदन ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने का प्रस्ताव पास किया। समिति में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी (सीएफओ) को भी शामिल किया जाएगा। समिति वर्ष 2023 से अब तक खरीदे गए विद्युत उपकरणों की स्थिति, उनकी गुणवत्ता और खराब होने के कारणों की जांच करेगी। साथ ही उपकरणों की खरीद और उनके उपयोग से संबंधित स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बिजली की आवाजाही से जनता न हो परेशान: सांसद बैठक में विद्युत विभाग में मैनपावर की कमी का मुद्दा भी उठा। विभाग के कामकाज को बेहतर कर...