प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: लायंस क्लब इलाहाबाद एंजिल्स और लायंस क्वेस्ट की ओर से ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, तेलियरगंज में व्यक्तित्व विकास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोबाइल के दुष्प्रभाव पर केंद्रित नाटक 'वक्त-वक्त की बात है: की प्रस्तुति की गयी। अभिभावकों को सकारात्मक व्यवहार, प्रभावी संवाद, प्रोत्साहन और भावनात्मक सहयोग की जानकारी दी गयी। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संयोजन लायन ममता बंसल ने किया। क्लब की अध्यक्ष लायन उषा गुप्ता, सचिव वंदना तिवारी, अल्पना राय, मंजूश्री सिंह, माया द्विवेदी, रचना मिश्रा, अंजना शुक्ला मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...