Prayagraj News: विज्ञापन के साथ वसूली पर निकल पड़ती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी : योगी
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए गुरुवार को गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर आयोजित स्नातक मतदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर सपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में पहले तो नौकरी का विज्ञापन निकलता नहीं था, लेकिन विज्ञापन आ ही गया तो यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने चिंता की लकीरें उभरती थीं कि माता-पिता किसी प्रकार से पढ़ाई करवाते हैं कहां से पैसा देकर हम इन प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थान प्राप्त कर पाएंगे। विज्ञापन निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। जिन लोगों ने परीक्षाएं नहीं दी थी उनको नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था और जो बेचारा युवा प्रयागराज में तैयारी करता था वह ठगा हुआ महसूस करता था। न्यायालय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.