प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। विजयादशमी पर मंगलवार को शिवशक्ति सेना की ओर से जीरो रोड स्थित स्वरूपरानी पार्क में शस्त्र पूजन किया गया। इससे पहले दक्खिनलाल चूना वाली गली स्थित प्राचीन गणेश मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और शंखनाद के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्क पहुंची। यहां वेद मंत्रों के बीच चांदी के धनुष-बाण, तलवार, त्रिशूल, गदा सहित अन्य शस्त्रों का पूजन हुआ। संस्था के संस्थापक अजय गुप्ता ने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: विजयादशमी पर रामलीला मैदान में हुआ शस्त्र पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दशहरे पर भारतीय गौरक्षा संघ ने क...