प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: विकर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में नवरात्र एवं दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वीडी शुक्ला ने प्रार्थना सभा में पर्वों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। इसके बाद कक्षाओं में शैक्षिक वीडियो दिखाए गए। विद्यार्थियों को सदर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल ले जाया गया, जहां विधि-विधान से कन्या पूजन हुआ। इसके बाद आयोजित डांडिया कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना तथा उनमें प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना विकसित करना था। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डी...