प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे युवक-युवतियों की तेज रफ्तार कार मंगलवार देर रात मोहनी चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गई। दो युवतियों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का मंगलवार को जन्मदिन था। दोस्तों के साथ उसने बमरौली सिविल एयरपोर्ट के पास सड़क किनारे हरियाली के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। पार्टी के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। रात में मोहनी चौराहे के पास अचानक एक वाहन सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से भिड़ी, चार घायल कार में सवार दो युवतियां और दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुल...