प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पीईटी देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ से रविवार को प्रयागराज जंक्शन और रामबाग रेलवे स्टेशन पर दिनभर गहमागहमी रही। वाराणसी रूट पर जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। ट्रेनों के जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर कई अभ्यर्थी स्लीपर और एसी कोच में भी चढ़ गए। शाम को वाराणसी के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को कुछ राहत मिली। वहीं सुबह बस अड्डे पर फतेहपुर और प्रतापगढ़ जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ रही। हालांकि फेरे बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: झांसी मार्ग के लिए उमड़ी पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ शनिवार देर रात तक प्रयागराज जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही थी। इस दौरान झांसी रूट पर जाने वाले ...