Prayagraj News: वर्षों से नलकूप की आस, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में पेयजल व्यवस्था के दावों के बीच वार्ड 59 के नीम गयासुद्दीनपुर में बड़ी आबादी वर्षों से पानी के संकट से जूझ रही है। हालात यह हैं कि इलाके के ऊंचाई वाले घरों तक नलों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यहां रहने वाले लोग अक्सर मोहल्ले के अन्य घरों से पानी लेकर काम चलाते हैं। यहां के सैकड़ों परिवार लगभग तीन साल से एक नलकूप लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिकायतों और गुहार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र में पानी की विकराल समस्या को देखते हुए पार्षद दीपिका सिंह पटेल ने बुधवार को एक बड़ा नलकूप लगाने की महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी से गुहार लगाई। महापौर कार्यलाय ने पार्षद का मांगपत्र नगर आयुक्त कार्यालय भेज दिया। मांगपत्र देने के बाद पार्षद ने कहा कि एक नलकूप के लिए वर्षों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.