प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सलोरी के चांदपुर मोहल्ले में करीब दो साल पहले शुरू हुए जमीन के विवाद का गुरुवार को खौफनाक मोड़ में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पुलिस के सामने गोली मारकर अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई। जबकि, मुख्य आरोपित अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्रनाथ मिश्र से सतीश चंद्र की वर्षो पुरानी दोस्ती थी। वारदात के बाद मृतक की पत्नी और दोनों बेटियां बेसुध हो गईं, जबकि अधिवक्ताओं को उबाल देखने को मिला। मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि देवेंद्रनाथ मिश्र का उनके घर के सामने ही मकान है। उनके पति सतीश चंद्र और देवेंद्र नाथ वर्षों पुराने दोस्त थे। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र नाथ ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए अपनी गाड़ी उनकी जमीन पर खड़ी करना श...