प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक संघ (यूपीएसआईए) ने नैनी स्थित वरुण बेवरेजेज़ (पेप्सिको) इकाई का दौरा कर कंपनी की जनरल मैनेजर प्रेरणा कपूर को सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।इस दौरान यूपीएसआईए के प्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में संयुक्त रूप से कार्य करने पर चर्चा हुई। यूपीएसआईए अध्यक्ष अरविंद राय ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रेरणा कपूर को सम्मानित किया, जबकि मीडिया प्रभारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने स्मृति-चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में केखान, मनीष शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...