प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर बनारस से आगरा कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होते समय एक यात्री की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। टूंडला निवासी पवन कुमार ने प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज आए थे। काम पूरा होने के बाद वापस लौटने के लिए प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो वह अपने कोच सी-10 की सीट संख्या 34 की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनकी ऊपर की जेब से मोबाइल निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...