Prayagraj News: वंदेमातरम् भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश
प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह क्रांतिकारियों और देशभक्तों के लिए संघर्ष का उद्घोष बना। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शिक्षण बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने कहीं। वह प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम, काशी प्रान्त की ओर से वात्सल्य सभागार में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का विषय 'राष्ट्र की जय चेतना का गान-वंदेमातरम्' रहा। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का आह्वान किया। डॉ. मृत्युंजय राव परमार ने वंदेमातरम् की ऐतिहासिक यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलनों में इसकी भूमिका बताई। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.