Prayagraj News: लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने किया नमन
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जार्ज टाउन स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। सिविल लाइंस स्थित पीडी पार्क चौराहे पर डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोहिया ने जातिगत भेदभाव, आर्थिक विषमता और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उनकी सप्तक्रांति आज भी प्रासंगिक है। सभी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में डॉ. लोहिया के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विधायक गीता शास्त्री, सतीश चंद्र अग्रवाल, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, तारिक सईद अज्जू, मोहम्मद शारिक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News: सपाइयों ने डॉ. लोहिया को किया नमन यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.