Prayagraj News: लोहा पार्क में मधुमक्खियों का हमला, तीन बच्चे घायल
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: अल्लापुर की शिवनगर कॉलोनी स्थित लोहा पार्क में शनिवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से तीन बच्चे घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया गया कि बच्चे पार्क के बंद गेट को फांदकर अंदर पहुंचे और पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसी दौरान वहां लगे छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में शिवनगर कॉलोनी निवासी शिवम सिंह, अयान सिंह और अनुश्रय श्रीवास्तव घायल हो गए। तीनों को 80 फीट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के बीच स्थानीय नागरिकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और सभी को तुरंत अस्पताल लेकर गए। मधुमक्खियों के हमले में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस वाहन भी बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.