प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के दीपावली शिल्प मेले के अंतर्गत शिल्प हाट की आठवीं शाम लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से सराबोर रही। मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर की पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि इविवि के प्रो. प्रेम कुमार मलिक ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। डॉ. ज्योति मिश्रा ने उपशास्त्रीय गायन से समा बांधा। इनके जोगकौंस में आए बिराजो, राग यमन में गुरु बिन कौन व निर्गुण भजन 'मोरी आई गवनवा की बारी' पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक गीता सिराड़ी व राजेंद्र सिराड़ी के छपेली नृत्य में देखने को मिली तो विनोद कुमार पटेल व साथी कलाकारों ने बिरहा गायन के ...