Prayagraj News: लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से समृद्ध हुआ मंच
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: एनसीजेडीसी में आयोजित दीपावली शिल्प मेले में बुधवार को ग्राहकों ने खरीदारी के साथ लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। गुजरात के गरबा और डांडिया की थाप, उत्तराखंड के छपेली नृत्य की छटा, कथक की भावपूर्ण मुद्राओं और बिरहा के लोकस्वरों से मंच समृद्ध हुआ। कलाकारों में सोनाली चक्रवर्ती, गीता सिराड़ी, परिधि घोष, अजय गंगोलिया, जंगबली यादव शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक गायिका संगीता राय, पूर्व प्रधानाचार्य अंजना सिंह, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा और सलाहकार कल्पना सहाय ने किया। संचालन अभिजीत मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोनारी सबुज संघ में 7 से 13 नवंबर तक होगी 63वीं काली पूजा, गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.