प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झलवा में एक लॉन को सील करने पहुंचे पीडीए टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पीडीए के सुपरवाइजर विशाल भारतीया ने धूमनगंज थाने में तीन नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सुपरवाइजर विशाल भारतीया की तहरीर के मुताबिक, 25 जून 2022 को जोनल अधिकारी सूरज पटेल और अवर अभियंता विनोद गुप्ता के साथ मयूर बिहार कॉलोनी झलवा में अमृत वाटिका के भूस्वामी लालचंद्र पटेल और संचालक अनुज सिंह निवासी झलवा को कारण बताओ नोटिस किया गया था। दस जुलाई 2026 को सुपरवाइजर विशाल भारतीया टीम के साथ लॉन को सील करने टीम पहुंचे। आरोप है कि लालचंद्र पटेल, अनुज सिंह और मुकुंद यादव और 100 अज्ञात लोगों ने गाली गलौज व मारपीट क...