प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सहायक श्रम आयुक्त डॉ. संजय कुमार लाल ने बताया कि निर्माण श्रमिकों के जिले के प्रमुख श्रमिक अड्डों पर पांच सितंबर तक सुबह आठ से 11 बजे तक पांच दिवसीय विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने मटियारा रोड (अल्लापुर), रामबाग लेबर अड्डा, नैनी कॉटन मिल चौराहा लेबर अड्डा, राजापुर लेबर अड्डा व तेलियरगंज लेबर अड्डा पर सघन जागरूकता शिविर लगाए। श्रमिकों को योजना की जानकारी दी व स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें यूपी डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...