Prayagraj News: लुभा रहा चांदी का करवा, हल्की ज्वेलरी से दमके शोरूम
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करवा चौथ का बाजार सज गया है। साड़ी, ज्वेलरी, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाओं में साड़ियों और हल्के वजन की ज्वेलरी का आकर्षण है। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में मेकअप और मेहंदी के लिए बुकिंग हो रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार पर खरीदारी से बाजार में रौनक बढ़ेगी। यूपी कैट के अध्यक्ष महेंद्र गोयल के मुताबिक, करवा चौथ पर प्रयागराज में कपड़ों की बिक्री चार से पांच करोड़ रुपये, ज्वेलरी की 15 करोड़ रुपये और ब्यूटी पार्लर व मेहंदी का कारोबार दो करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। मिठाई की बिक्री एक करोड़ रुपये, ऑटोमोबाइल कारोबार 10 से 12 करोड़ रुपये और मोबाइल की बिक्री 30 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। करवा और अन्य पूजन सामग्री का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.