Prayagraj News: लिडिल रोड के फुटपाथ निर्माण में लापरवाही पर जुर्माना
प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। लिडिल रोड पर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे फुटपाथ निर्माण, भूमिगत केबल और जलभराव की समस्या के निराकरण संबंधी कार्यों को देखा। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने नगर आयुक्त को संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार पेनाल्टी अधिरोपित करते हुए भुगतान में आवश्यक कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए। भविष्य में निर्मित किए जाने वाले फुटपाथों को बड़े शहरों के श्रेष्ठ मानकों के अनुरूप अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि फुटपाथों पर समुचित ढाल (स्लोप) तथा दिव्यांगजन, विशेषकर दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सुगम आवाजाही के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.