प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: लालगढ़-प्रयागराज और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को अब बदले हुए समय का ध्यान रखना होगा। रेलवे ने इन ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 16 नवंबर से अजमेर से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। पहले इसका प्रस्थान समय 12:50 बजे था। वहीं, लालगढ़-प्रयागराज की गाड़ी संख्या 12404 का नया समय 15 नवंबर और 20404 का 16 नवंबर से लागू होगा। जयपुर, गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा और दौसा में इनके समय में पांच से 10 मिनट का बदलाव किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...