Prayagraj News: लायंस संगम ने 32 विशिष्ट लायन को किया सम्मानित
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। लायंस क्लब इलाहाबाद संगम की ओर से शनिवार को उत्कर्ष अवॉर्ड नाइट का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से क्लब से जुड़े 32 विशिष्ट लायन को शॉल, उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।अध्यक्षता कर रहीं लायन मीनू मेहरोत्रा ने क्लब के सामाजिक सरोकार की सराहना की। संचालन लायन ऋषि सेठी और लायन इरा सेठी ने किया। सम्मानित होने वालों में लायन अर्पित तिवारी, हेमंत गोयल, एपी सिंह, दीपक अग्रवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय सुहाला, राहुल गुप्ता, मदन वर्मा, वीपी कुमार, धर्मेंद्र बजाज, राजीव रस्तोगी, शिव शंकर सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, पायल अलरानी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.