प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: लायंस क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइंस स्थित अन्हा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर 31 लोगों ने रक्तदान किया। लायंस पंकज माहेश्वरी ने 89वीं बार रक्तदान करके लोगों का उत्साहवर्धन किया। जगदीश गुलाटी ने कहा कि एक छोटे से कदम से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। सुदर्शन मेहरोत्रा, कुंवर बीएम सिंह, जगमोहन अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, सतीश टंडन, मनीष कोहली, आरबी सिंह, राजेंद्र जयसवाल, मोना गुप्ता, आरती सक्सेना, अमित गुप्ता, संत वर्मा, हर्ष अग्रवाल, अखिलेश कुमार सिंह, आपर्ष अग्रवाल, अर्णब कुमार घोष मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...