प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: लायंस क्लब इलाहाबाद एंजेल्स का अधिष्ठापन समारोह सोमवार को पत्रिका मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लायन उषा गुप्ता ने अध्यक्ष, लायन वंदना तिवारी ने सचिव और लायन काकोली विलियम ने कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व संभाला। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उदय चंदानी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उमेश चंद्र कक्कड़, इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन डॉ. जगदीश गुलाटी ने पदाधिकारियों को शुभकामना दी। नवगठित टीम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण प्रकल्प पर कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन लायन अल्पना राय, लायन माधवी अग्रवाल ने किया। अतिथियों ने शॉल और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...