प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व मंडलाअध्यक्ष डॉ. अर्पण धर दुबे के नेतृत्व में 51 पौधे रोपे गए। साथ ही छात्राओं को पौधे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. राखी चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। अंजलि श्रीवास्तव, धीरेंद्र अग्रवाल, वंदना दुबे, डॉ. विनोद, शिरीष कुमार श्रीवास्तव, केसरी राधे सिंह, लता, प्रीति श्रीवास्तव, किरण कुमारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...