प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में लापरवाही और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की खराब प्रगति पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। कौड़िहार, कोरांव और रामनगर के चिकित्सा अधीक्षकों व शहरी क्षेत्र के गौसनगर व रानीमंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। वहीं, लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तीन संविदाकर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश दिया।

टीकाकरण में सुधार के निर्देश गुरुवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। टीकाकरण की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हु...