प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता निजी फर्म के अकाउंटेंट तुषार मित्तल का तीसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश में रविवार को भी पूरे दिन यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने पुराने पुल से अरैल, छतनाग तक तलाश की। अतरसुइया निवासी 35 वर्षीय तुषार शुक्रवार करीब पांच बजे बाइक से घर से निकले थे। तब से लापता है। कीडगंज पुलिस ने पुराने यमुना पुल पर बाइक मिलने की जानकारी परिजनों को दी थी। इससे तुषार के यमुना में कूदने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...