प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में लपरी नदी पर नया ब्रिज बनाने के लिए गुरुवार को मंजूरी मिल गई है। शासन ने राज्य योजनान्तर्गत दीर्घ सेतु (ग्रामीण) के लिए कोरांव विधानसभा क्षेत्र में बहरैचा-महुली मार्ग पर नदी पर दो लेन के नए ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। ब्रिज के साथ पहुंच मार्ग व सुरक्षा कार्यों के लिए 13.83 करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पहली किस्त के रूप में 6.91 करोड़ को मंजूरी भी दे दी। शासन को दो लेन के ब्रिज के निर्माण के लिए विधायक राजमणि कोल ने प्रस्ताव दिया था। यह भी पढ़ें- Moradabad News: 15 करोड़ 60 लाख में बनेगा मलगद्दा में गागन नदी पर पुल पांच जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विकास कार्यों की योजना को लेकर समीक्षा बैठक ...